फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक पहाड़ी से टकराई, एक की मौत

Mon, 23 Nov 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत एनएच-70 पर एनआईटी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई है। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब पौने 5 बजे विनय कुमार (23) पुत्र वीर कुमार निवासी गलोड़ बाइक पर सवार होकर अणु से कलंझड़ी की तरफ जा रहा था। उसके साथ बाइक पर रमन कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सराहकड़, हमीरपुर सवार था। विनय कुमार तेज रफ्तार से एनआईटी के गेट से निकला। उतराई पर स्पीड अधिक होने से बाई अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक विनय कुमार की मौत हो गई है।

वहीं रमन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। रमन कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें