फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सूची से अपात्र किए जाएंगे बाहर, नप करवाएगी सर्वे

विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर की पहली बैठक की अध्यक्षता करतीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष व बैठक में मौजूद अन्य पा? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नवनिर्वाचित नगर परिषद सुजानपुर ने जनता के हितों को मद्देनजर रखते हुए कदमताल शुरू कर दी है। नगर परिषद के किरायेदारों की ओर से अंदर खाते दुकानों के सबलेटिंग के गोरखधंधे को रोकने के लिए परिषद ने कठौर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। वहीं, बीपीएल में पात्र व अपात्र परिवारों को लेकर पुन: सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। नगर परिषद सुजानपुर की पहली बैठक नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें नवनिर्वाचित पार्षदों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रत्येक वार्ड में पुन: बीपीएल परिवारों का सर्वे किया जाए।
विज्ञापन

अपात्र परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और पात्र परिवारों को शामिल किया जाए। इसके लिए बाकायदा पात्र परिवारों के घर पर जाकर निरीक्षण किया जाए। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से निर्मित दुकानों को किराये पर लेकर आगे महंगे किराये पर आवंटित कर दिया है। जिससे सबलेटिंग करने वाले दुकानदार मोटी कमाई कर रहे हैं।
इससे नगर परिषद को राजस्व के रूप में चूना लग रहा है। बैठक में इन दुकानों के निरीक्षण को लेकर आगामी बैठक में निर्णय लेने का फैसला लिया गया। इसके अलावा शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने और शहरवासियों की समस्याओं को दूर करने पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर नगर परिषद के ईओ संजय कुमार, नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सविता महाजन, शकुंतला देवी, मनोज ठाकुर, दीप कुमार, नीता ठाकुर, सुनीता और मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें