फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क बारिश में बनी नाला

Sun, 03 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश के चलते बिझड़ी से दियोटसिद्ध सड़क पर बहता पानी । संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी /दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की पोल शनिवार को हुई बारिश ने खोल दी, जब बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़क नाले में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

बारिश का पानी सड़क पर बहने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मार्ग प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को जोड़ता है, जहां रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है, ऐसे में जलभराव से और अधिक दिक्कतें बढ़ने की आशंका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग हर साल रखरखाव पर बड़े बजट का दावा करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था कमजोर है। हल्की बारिश में ही सड़क का नाले जैसा हाल होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है। लोगों ने आशंका जताई है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग बिझड़ी के सहायक अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को भेजकर बंद पड़ी नालियों की सफाई जल्द करवाई जाएगी, ताकि पानी सड़क पर जमा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें