फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भट्ठा-सलौनी दियोटसिद्ध सड़क का कछुआ चाल से हो रहा कार्य, जनता परेशान

Tue, 17 Feb 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन से सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क का कार्य धीमी गति से हो रहा है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांगू से गलोड़ की ओर डीएवी कांगू के पास और हरेडी बाजार में बजरी उखड़ी हुई है।
विज्ञापन

भट्ठा-सलौणी दियोटसिद्ध सड़क का कार्य प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 14 मार्च, 2024 को भट्ठा से सलौनी दियोटसिद्ध के लिए हुआ था। इस कार्य को 13 सिंतबर 2025 को मुकम्मल किया जाना था, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
स्थानीय दुकानदारों व लोगों में राज कुमार, सुनित कुमार, अशोक कुमार, अश्वनी कुमार आदि ने कहा कि इन जगहों पर कार्य के दौरान संबंधित विभाग पानी का छिड़काव भी नहीं कर रहा है। इस कारण यहां पर वातावरण दूषित रह रहा है। धूल-मिट्टी रिहायशी मकानों व दुकानों के अंदर पहुंच रही है। पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि छिड़काव के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग को सूचित किया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रतिदिन निर्माणाधीन सड़क पर दो बार पानी का छिड़काव करने की आवश्यकता है, क्योंकि धूल-मिट्टी से बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। कांगू से कुछ दूरी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से लोगों की दुकानों और घरों के आगे पेबर टाइलों के ढ़ेर लगाए हुए हैं, जो दो सप्ताह से वैसे ही रखी हुई हैं।

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निमार्ण पूरा करवाया जाए।
वहीं, लोक निर्माण विभाग नादौन के अधिशासी अभियंता राजिंद्र जुबलानी ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सड़क निर्माण कर रही कंपनी को उपरोक्त जगहों पर दिन में तीन बार पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें