फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी की टीम ने कबड्डी के सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Tue, 10 Sep 2024 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के खिलाड़ी अमरोह (हमीरपुर) के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देते ह
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में चल रही अंडर-19 लड़कियों की हमीरपुर और भोरंज ब्लॉक की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

जिला डीईपी संघ के अध्यक्ष करतार चंद पटियाल, प्रतियोगिता के समन्वयक अशोक कुमार ने बताया कि कबड्डी के खेल के क्वार्टर फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह (हमीरपुर) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें भरेड़ी के खिलाड़ियों ने अमरोह की टीम पर 31-27 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी और कुठेड़ा के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर और मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

वॉलीबाल खेल के मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झगड़ियाणी ने मेजबान जाहू को 2-0 से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वॉलीबाल खेल में पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर और झगड़ियाणी स्कूल और दूसरा मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरवाड़ और न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर के मध्य खेला जाएगा। तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 294 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें