फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी से अमरोह वाया फकडूही सड़क होगी चकाचक

Thu, 16 Apr 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी से अमरोह बाया फकडूही सड़क को किया पक्का। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी से अमरोह, वाया फकडूही सड़क का सुधारीकरण कार्य जोरों से चल रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार इसी माह के अंत तक लोगों को चकाचक सड़क की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस सड़क के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के भरेड़ी अनुभाग के अंतर्गत आने वाली इस सड़क के किनारे नालियों का निर्माण और कंक्रीट बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद सड़क पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि गत वर्ष की भारी बारिश के चलते यह सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें लगभग 300 मीटर क्षेत्र को कंक्रीट से पक्का किया जा रहा है, वहीं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए डंगे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे नालियों की मरम्मत का कार्य भी जारी है, ताकि बारिश के पानी से सड़क को नुकसान न पहुंचे। जिन स्थानों पर पानी का अधिक प्रभाव रहता है, वहां करीब 150 मीटर क्षेत्र में सीमेंट के पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे।
सड़क के सुधारीकरण से जड़ोह, फकडूही और हनोह गांवों की 1500 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। हनोह पंचायत के पूर्व उपप्रधान संदेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत से उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कोट:
भरेड़ी से अमरोह वाया फकडूही सड़क को सुधारने का कार्य जारी है। इस सड़क के मरम्मत कार्य पर 30 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क पर डंगे लगाए गए हैं और कुछ भाग को कंक्रीट से पक्का किया जा रहा है। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें