फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भकरेड़ी चार साल के बाद भी नहीं बना खेल स्टेडियम

Sun, 09 Jun 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भकरेड़ी में चार साल के बाद भी खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए नेहरू युवा केंद्र के नाम 35 कनाल भूमि स्थानांतरित की जा चुकी है। हालांकि इसके लिए दो बार टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है और लोक निर्माण विभाग के पास 15 लाख रुपये का पहुंच भी पहुंच चुका है। मगर अभी तक खेल स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठ पाया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भोरंज के उपप्रधान संजय कुमार, विनोद कुमार, राकेश और सुनील आदि ने कहा कि कि जमीन भी है और बजट भी है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी है। मगर चार साल में न तो भूमि समतल हो पाई है और न ही यहां कोई काम शुरू हो पाया है। युवाओं ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्टेडियम का काम शुरू किया जाए।
उधर, लोक निर्माण विभाग भोरंज के सहायक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि स्टेडियम के लिए पैसा विभाग के पास आ गया है और टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। मगर नेहरू युवा केंद्र भूमि की निशानदेही नहीं करवा रहा है। जैसे ही संंबंधित विभाग निशानदेही करवा देता है, स्टेडियम का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें