फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ताल में बीटल नस्ल के बकरों की होगी बिक्री

Sun, 26 Jul 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ताल स्थित बकरी प्रजनन केंद्र में उच्च गुणवत्ता वाली बीटल नस्ल के सरप्लस बकरों की बिक्री जल्द शुरू हो सकती है। केंद्र प्रबंधन ने इसके लिए पशुपालन विभाग को अनुमति का प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

विभाग से स्वीकृति मिलते ही बिक्री की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिससे पशुपालकों को उत्कृष्ट नस्ल के बकरे उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्र में वर्तमान में कुल 65 बकरे-बकरियां हैं, जिनमें 27 बकरे और 38 बकरियां शामिल हैं।
प्रजनन व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए केवल पांच चयनित बकरों को मैटिंग (प्रजनन) कार्य के लिए रखा जाएगा, जबकि शेष करीब 22 सरप्लस बकरों को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। बिक्री के लिए प्रस्तावित सभी बकरे बीटल नस्ल के हैं।
विज्ञापन

यह नस्ल तेज वृद्धि, मजबूत शारीरिक बनावट, अधिक वजन प्राप्त करने की क्षमता और बेहतर प्रजनन गुणों के कारण लोकप्रिय मानी जाती है। नस्ल सुधार कार्यक्रमों में भी इनका उपयोग प्रभावी माना जाता है, जिससे पशुपालकों को बेहतर उत्पादन और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहती है।
सरप्लस बकरों की बिक्री से एक ओर प्रजनन गतिविधियों का बेहतर प्रबंधन होगा, वहीं दूसरी ओर पशुपालकों को उन्नत नस्ल के बकरे उपलब्ध होने से बकरी पालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें