फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर ने शनिवार को विधायक कैप्टन रणजीत सिंह की अगुवाई में पेपर लीक और राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम सुजानपुर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं से आहत होकर जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाओं की गोपनीयता भंग होने और युवाओं का विश्वास टूटने की स्थिति में जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। कैप्टन रणजीत सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों की आस्था और विश्वास कायम रहे। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने देशभर में पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून बनाने, दोषियों को कड़ी सजा देने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंद्र वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें