सौंदर्यींकरण कार्य के बाद सजा टाउन हॉल परिसर। संवाद
हमीरपुर। नगर परिषद कार्यालय के साथ स्थित टाउन हाल का सौंदर्यींकरण कार्य प्रगति पर है। एक माह के भीतर हाल का सौंदर्यींकरण कार्य पूरा हो जाएगा। इससे हाल में समाजिक समारोह आयोजित करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद हमीरपुर की ओर से 15 लाख रुपये की लागत से टाउन हाल का सौंदर्यींकरण कार्य करवाया जा रहा है, ताकि हाल में समारोह आयोजन के लिए बेहतरीन सुविधाएं मिल सके। टाउन हॉल का सौंदर्यींकरण कार्य में मंच का निर्माण कार्य, छत्त की मरम्मत, रंग रोगन, गलास डोर, एसी की सुविधा और अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। पूर्व में टाउन हॉल परिसर के खस्ताहाल होने से लोगों को कार्यक्रम आयोजन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते शहरवासी नगर परिषद से हाल का सौंदर्यींकरण कार्य करवाने की मांग कर रहे थे।
लोगों की मांग पर नगर परिषद की ओर से टाउन हाल का सौंदर्यींकरण कार्य करवाया जा रहा है। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि टाउन हॉल का सौंदर्यींकरण कार्य करवाया जा रहा है। शीघ्र्र ही शहरवासियों को टाउन हाल की बेहतरीन सुविधा मिलेगी।
सौंदर्यींकरण कार्य के बाद सजा टाउन हॉल परिसर। संवाद