कोर्स के लिए महाविद्यालय की 40 छात्राओं ने करवाया है पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में तीन मार्च तक ब्यूटीशियन कोर्स आयोजित किया जाएगा। कोर्स का आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी), महिला शिकायत निवारण सेल (डब्ल्यूजीआरसी), संकाय और छात्र कौशल विकास समिति (एफएसएसडीसी) की ओर से किया जा रहा है।
ब्यूटीशियन कोर्स में छात्राओं के सौंदर्य और सौंदर्य की तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण, रचनात्मकता और व्यक्तिगत स्टाइल में वृद्धि, स्व-रोजगार और कॅरिअर विकास के लिए कौशल विकसित करने का अवसर के बारे में बताया जाएगा। धनेटा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने कहा कि कोर्स संयोजक नीलम अनिहोत्री की देख-रेख में चलेगा और छात्राओं के कौशल विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
कोर्स में महाविद्यालय की 40 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है, जिनकी सौंदर्य में गहरी रुचि है। 17 फरवरी को इस ब्यूटीशियन कोर्स के उद्घाटन समारोह में राजकीय महाविद्यालय शिवनगर (कांगड़ा) की प्राचार्य डॉ. संगीता सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगी।