फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर गार्डों की तय होगी जवाबदेही : सुरेश

Mon, 17 Feb 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। गर्मी शुरू होने से पहले जल शक्ति विभाग को खराब पड़ी मशीनरी, पाइपों से पानी के रिसाब और पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिम्मेवारी से कार्य करना होगा।
यह बात भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने भोरंज मंडल जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही। समीक्षा बैठक भोरंज विश्राम गृह में आयोजित हुई। विधायक ने जल शक्ति विभाग के उपमंडल भोरंज, लदरौर व कंज्याण के अंतर्गत आने वाली पेयजल योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस बार कम बारिश होने के कारण गर्मी के मौसम में गंभीर पेययजल संकट की समस्या पैदा हो सकती है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अभी से ही तैयारियां करना शुरू कर दें। पानी की सप्लाई सही न देने की शिकायतें लोगों से वाटर गार्डों की मिल रही हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में वाटर गार्डों की पानी की सप्लाई देने के लिए जवाबदेही तय की जाएगी।
वहीं, लापरवाही बरतने पर वाटर गार्ड को स्थानांतरित भी किया जाएगा। इसके लिए एक रजिस्टर लगाकर लोगों से नलों में पानी आने के हस्ताक्षर करवाकर पुष्टि करनी होगी। कार्य में लापरवाही बरतने पर वाटर गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी वर्षा जल संग्रहण टैंकों का निरीक्षण करें।
विज्ञापन

उन्होंने बिजली के कटों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए कि पानी की सप्लाई किसी प्रकार से बाधित न हो।
बैठक में अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग हमीरपुर नीरज भोगल, अधिशासी अभियंता राजेश धीमान, बिजली बोर्ड अधिशासी अभियंता हमीरपुर नरेंद्र अबरोल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें