फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से तताहर सड़क का काम अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी में व्यापारी धूल से हो रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर सड़क का कार्य शुरू होने के बाद अब दो माह से बंद पड़ा है। भरेड़ी में जहां ट्रायल हुआ है वहां के व्यापारी वर्ग धूल से परेशान हैं। उनका कहना है कि सड़क से केमिकल युक्त धूल से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इस धूल से दुकानों के अंदर तक धूल भर रही है। इससे सामान भी खराब हो रहा है। नई तकनीक से बनने वाली बस्सी-तताहर सड़क के कार्य का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने अगस्त में किया था। इस सड़क का वाया चंदरूही निर्माण किया जाना है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी दो सड़कें बस्सी से तताहर वाया चंदरूही और बढ़ाहर से झनिक्कर सड़क का कार्य शुरू हो गया है। बैलग के पास तीन पुलियों का निर्माण कार्य धीमी गति से चल हुआ है। ठेकेदार ने सड़क को उखाड़ कर किनारे से वैकल्पिक सड़क बनाई है वहां पर गड्ढे हो गए हैं। इससे चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों मनोज कुमार, विजय, बलबीर, राजेश सहित प्रधान कक्कड़ विनोद कुमार, प्रधान अमरोह मीना देवी, प्रधान गरसाहड़ रेखा देवी, प्रधान भुक्कड़ किशोर चंद, प्रधान पपलाह अंकुशा सैनी आदि ने कहा कि शीघ्र सड़क का कार्य पूरा नहीं होता है तो ग्रामीण एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदर्शन करेंगे। भोरंज लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि नवंबर में सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा और एक माह में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल सड़क के सभी सैंपल सही हैं। पुलियों के निर्माण कार्य में देरी होने से सड़क का काम रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें