फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जानी जगियां में पेयजल किल्लत बरकरार

विज्ञापन
जानी जगियां गांव के नलकों से नहीं निकल रहा है पानी।
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जानी जगियां गांव में पिछली गर्मियों से ही पेयजल किल्लत बनी हुई है लेकिन अब बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका है। यहां तक कि जलशक्ति विभाग को जहां गांववासियों ने पेयजल समस्या से कई बार अवगत भी करवाया है वहीं आठ जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई। बावजूद इसके लोगों की समस्या हल नहीं हो सकी। इसको लेकर गांव के कुछ परिवारों में विभाग के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों पवन कुमार, प्रीतम सिंह और मस्तराम आदि ने कहा कि गर्मियों के मौसम में तो नियमित पेयजल सप्लाई नहीं मिल पाई है, लेकिन बरसात बीत जाने पर भी थोड़ा-बहुत पानी ही नलकों में आता है। इस पानी से न तो अपना गुजारा होता है और न ही पशुओं का। इसको लेकर कई बार जल शक्ति विभाग के फील्ड स्टाफ और अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी जून में शिकायत की गई थी लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पानी की जरूरत हर किसी की एक जैसी होती है। इसलिए मनमानी न करते हुए नैतिकता के आधार पर हर किसी की पेयजल की जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए। जल शक्ति विभाग मंडल नादौन में कार्यरत अधिशासी अभियंता ई. राजीव सहगल ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर फिलहाल कोई भी शिकायत नहीं आई है। वैसे तो यह क्षेत्र अनुभाग दंगड़ी के अंतर्गत आता है। फोरलेन के लिए निकलने वाले बाईपास के निर्माण कार्य से प्रभावित कुछ पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं। फिर भी इसकी फील्ड से जानकारी लेकर पता लगाया जाएगा कि लोगों को नियमित जलापूर्ति क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें