फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-तताहर दस किमी सड़क टारिंग से हुई चकाचक

Wed, 24 Dec 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी से तताहर सड़क पर टारिंग पूर्ण। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अंतर्गत बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी-चंदरूही 11 किलोमीटर लंबी सड़क में से दस किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। बाकी बचे एक किलोमीटर सड़क पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।
पक्की सड़क वाहनों के लिए चकाचक हो गई है। करीब 9 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया। सड़क की टारिंग पूर्ण होने से लोगों को धूल-मिट्टी से काफी राहत मिली है तथा वाहन चालकों को वाहन चलाना आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के विस्तारीकरण से अब दो वाहन एक साथ गुजर रहे हैं। सड़क को बारिश से सुरक्षित करने के लिए दोनों ओर पक्की नालियों का निर्माण किया जा रहा है।
बैलग से भरेड़ी की ओर चार किलोमीटर क्षेत्र में नालियों के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चंदरूही, कक्कड़ बाजार, गरसाहड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के पास, लोक निर्माण विभाग अनुभाग कार्यालय के पास सड़क को पक्का नहीं किया गया है।
यह स्थान अधिक पानी वाले चिन्हित किए गए हैं। यहां पर सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया गया है। यह क्षेत्र करीब एक किलोमीटर का बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें