ग्राम पंचायत डेरा के गांव चरोट में बच्चों के खेलने के लिए बनाया गया पार्क। संवाद
- फोटो : रायबरेली महोत्सव में ड्राई फ्रूटस का स्टॉल लगाए कश्मीर के मो.अल्ताफ।
सुजानपुर(हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर के तहत डेरा पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्य को क्षेत्र के लोगों ने सराहा है। पंचायत ने गांव के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान, भव्य पार्क तथा मुक्ति धाम का निर्माण कर सराहनीय पहल की है।
विकास कार्यों पर पंचायत की ओर से 25 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। नवनिर्मित खेल मैदान में अब गांव के युवा विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन कर सकेंगे। वहीं, भव्य पार्क में ग्रामीणों को सैर और मनोरंजन के लिए बेहतरीन सुविधा मिलेगी। लाखों रुपये से बनाए गए मुक्ति धाम के निर्माण से अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक धार्मिक क्रिया के लिए भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
इससे पूर्व पंचायत में इन मूलभूत सुविधाओं कर दरकार थी। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से विभाग से बजट जारी करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर पंचायत की ओर से मनरेगा, सांसद एवं विधायक निधि के तहत कार्य किया गया है। नोहली गांव में मनरेगा के तहत 20 लाख रुपये का बजट खर्च करके मोक्ष धाम का निर्माण किया गया है।
वहीं, चरोट गांव में पांच लाख रुपये से खेल मैदान की भूमि को समतल कर पार्क निर्माण और बच्चों को खेलने के लिए झूले व युवाओं के लिए ओपन एयर जिम भी स्थापित किए गए हैं। इससे युवा खेल अभ्यास के साथ कसरत कर सकेंगे। अब मैदान में सुरक्षा के लिए चारदीवारी लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए पंचायत की ओर से योजना तैयार की जा रही है।
कोट
पंचायत को पर्यटन की दृष्टि से विकास करने के लिए कार्य किया जा रहा है। पंचायत में मैदान,पार्क के साथ मुक्ति धाम का निर्माण कार्य किया गया है। कार्य पर 25 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया।-सोनिया रागड़ा, प्रधान, डेरा पंचायत।