फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैंबू आर्टिस्ट करतार सोंखले को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

Thu, 08 Jan 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बैंबू आर्टिस्ट  करतार सोंखले को डॉक्टरेट की उपाधि। स्राेत : स्वयं
विज्ञापन
पंकज राणा
विज्ञापन


रंगस (हमीरपुर)। बैंबू आर्टिस्ट पद्मश्री करतार सिंह सोंखले को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें भोरंज क्षेत्र के निजी विश्वविद्यालय ने यह उपाधि प्रदान की। डॉ. करतार सिंह सोंखले ने वर्ष 1981-1982 में कॉलेज बिलासपुर से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1983-1984 में हेल्थ एवं फैमिली वेलफेयर विभाग हमीरपुर के माध्यम से बी-फार्मेसी की पढ़ाई पूरी की। 1986 में तत्कालीन आरईसी और अब के एनआईटी हमीरपुर में सरकारी क्षेत्र में बतौर फार्मासिस्ट सेवा जॉइन की।
विज्ञापन

वर्ष 2019 तक स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहने के साथ अपना हुनर भी निखारते रहे। सोंखले को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2017 में उन्हें गौरव अवॉर्ड दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के परंपरागत मंदिरों व होटलों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी आदि की बंद बोतल में कलाकृतियां बनाकर वर्ष 2020 में अपना नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया। वर्ष 2021 में इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। इसी साल तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. सोंखले ने बैंबू उद्योग को प्रोत्साहन देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें