राजकीय उच्च विद्यालय बलोह के बच्चों के साथ ग्राम पंचायत प्रधान लता देवी व प्रधानाचार्य दलजीत चौ
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। बलोह पंचायत की प्रधान लता देवी एवं राजकीय उच्च विद्यालय बलोह के प्रधानाचार्य दलजीत चौहान ने एक अनूठी पहल की है। उन्होंने अपने क्षेत्राधिकार के तहत बलोह और दिम्मी में बाल पंचायतों का गठन किया। इसका उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास और शैक्षिक सुधारों को बढ़ावा देना है।
इस पहल का थीम मेरा आदर्श गांव रखा गया है। बाल पंचायत का लक्ष्य बच्चों को सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूक कर उन्हें नेतृत्व के लिए तैयार करना है। बाल पंचायत के माध्यम से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियों को बढ़ावा देना आदि कई विषयों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करना है। प्रधान लता देवी ने बताया कि बच्चे हमारा भविष्य हैं। उन्हें अभी से जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करना हमारा कर्तव्य है।