फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन मुकाबले में अतुल ने मारी बाजी

Fri, 19 Feb 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीडीएम साईं लॉ कॉलेज कल्लर में दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाल प्रतियोगिता लॉ कालेज ने जीती। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में लॉ कालेज के छात्र अतुल ने प्रथम और राजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के  सिंगल मुकाबले में जेबीटी की मीरा ने प्रथम स्थान और दीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीडीएम साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन कल्लर ने प्रथम, डीडीएम साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन ने द्वितीय और डीडीएम लॉ कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रो. आरसी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोक गायन प्रतियोगिता में जेबीटी के रमेश ने प्रथम, बीएड की अल्का तथा जेबीटी के शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लॉ कॉलेज की छात्रा शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में लॉ कॉलेज की छात्राएं प्रथम, बीएड की द्वितीय व जेबीटी की छात्राएं तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज के चेयरमैन भुवनेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एके पांडेय की अध्यक्षता में अल्यूमनी मीटिंग करवाई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें