फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बबलू को संगठन में अनुभव के बूते मिला पद

Tue, 31 Mar 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की बदौलत ज्योति की ताजपोशी, बबलू को मुकेश नजदीकियों से मिला पद
विज्ञापन

सीएम सुक्खू के गृह जिले में हमीरपुर और बड़सर के प्रत्याशी सरकार के बाद संगठन में भी किनारे

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला में प्रदेश संगठन में दो नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। खास बात यह है कि इसमें एक महिला नेत्री ज्योति खन्ना का नाम शामिल है। भारत जोड़ो यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने पर ज्योति खन्ना को प्रदेश कांग्रेस संगठन में ताजपोशी मिली है। हमीरपुर शहर निवासी ज्योति खन्ना की नियुक्ति में राष्ट्रीय संगठन में पैठ अहम वजह मानी जा रही है और दूसरे बलविंद्र बबलू हैं जो उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के करीबी हैं। दोनों युवा चेहरे हैं। जिला के पट्टा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बलविंद्र बबलू का संगठन में लंबा अनुभव है और वह हिमाचल कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर रह चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस संगठन में 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिव नियुक्त हुए हैं। कार्यकारी समिति में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा जिला से पूर्व विधायक अनिता वर्मा का नाम शामिल है। वे महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। ऐसे में कार्यकारी समिति में उन्हें जगह मिली है। कुल मिलाकर सूची में हमीरपुर से महज चार नाम शामिल हैं, जिनमें दो पद संरचनात्मक रूप से पहले से जुड़े थे, जबकि नए चेहरों में सिर्फ ज्योति खन्ना और बबलू ही उभरे हैं। विधानसभा चुनाव हार चुके नेताओं को इस बार संगठन में भी जगह नहीं मिली है। हमीरपुर सदर से चुनाव लड़ चुके डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और बड़सर से उपचुनाव के प्रत्याशी सुभाष संगठन और सरकार दोनों स्तर पर हाशिये पर ही नजर आ रहे हैं। दोनों को अब तक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन






दूसरी सूची पर रहेंगी निगाहें

पार्टी सूत्रों की मानें तो जल्द ही हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश स्तर की नियुक्तियों की दूसरी सूची जारी होगी। इस सूची में प्रदेश प्रवक्ता सहित अन्य पदों पर हमीरपुर जिला से जुड़े नेताओं के नाम शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू का गृह जिला होने के नाते हमीरपुर से कईं नेताओं की सरकार में भागीदारी है, लेकिन कुछ ऐसे नेता भी जो कि विधानसभा चुनावों में टिकट की दौड़ में रहे हैं लेकिन संगठन में अहम जिम्मेवारी इन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन




पंचायत चुनाव से पहले होगा जिला संगठन विस्तार

प्रदेशभर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति के बावजूद अब तक जिला कार्यकारिणी का विस्तार नहीं हो सका है। सुमन भारती ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन हाईकमान के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा और पंचायत चुनावों से पहले इसके पूरा होने की उम्मीद है। हमीरपुर में कांग्रेस संगठन के ताजा बदलाव ने यह साफ कर दिया है कि इस बार राष्ट्रीय स्तर की पकड़ और सक्रियता को प्राथमिकता दी गई है, जबकि चुनावी हार झेल चुके नेताओं को फिलहाल संगठन और सत्ता से दूरी ही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें