फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: होशियारपुर के बबलू ने जीता थाईं मोड़ का दंगल

Mon, 23 Feb 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर )। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के समीप थाईं मोड़ पर रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में ठेकेदार भगवान दास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल में बड़ी माली का खिताब होशियारपुर के बबलू ने जीता।
विज्ञापन

उन्होंने दंगल कमेटी को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। दंगल कमेटी के प्रधान राज कुमार ने कहा कि हर वर्ष थाईं मोड़ पर दंगल का आयोजन किया जाता है। दंगल में बड़ी व छोटी माली आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटी माली में जम्मू के जरनैल विजेता व चंबा अफजल उपविजेता रहे। विजेता पहलवान को 5100 रुपये, जबकि उपविजेता को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया।
वहीं, बड़ी माली में होशियारपुर के बबलू विजेता और तरनतारन के सेरू उपविजेता रहे। विजेता पहलवान को 15 हजार रुपये और गुर्ज तथा उपविजेता को 11 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार, सिकंदर कुमार दीपक, कमल ठाकुर, अनिरुद्ध व कुलदीप और रामपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें