फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बावजूद भी नहीं रुके बाबा के भक्तों के कदम

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लगी श्रद्धालुओं की कतार।
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बारिश भी श्रद्धालुओं के कदमों को रोक नहीं पाई है। शनिवार सुबह जैसे ही 10 बजे के बाद मौसम साफ हुआ तो तलाई से लेकर दियोटसिद्ध के गेट नंबर एक तक बड़े-बड़े झंडे लिए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में बाबा की गुफा की ओर प्रस्थान करना शुरू कर दिया। जबकि दियोटसिद्ध मंदिर में बाबा के दर्शनों को सुबह सवेरे ही लंबी-लंबी कतारें लग चुकी थीं। हालांकि दोपहर बाद मौसम दोबारा खराब हो गया।
विज्ञापन


लेकिन बाबा के भक्तों की भीड़ बाबा के जयकारे लगाते हुए लगातार बढ़ती गई। शनिवार को बाबा के दरबार में करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं हजारों भक्तों ने रविवार के लिए पहले ही तलाई और दियोटसिद्ध में डेरा डालना शुरू कर दिया है। सभी होटल और सरायें पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। शनिवार को गिनती होने तक बाबा के भक्त बाबा की गुफा में 10.87 लाख रुपये का नगद चढ़ावे के अतिरिक्त 27 ग्राम चांदी और विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 125 पौंड, अमेरिका के 30 डॉलर, 70 यूरो, कनाडा के 20 और ऑस्ट्रेलिया के 275 डॉलर, यूएई के 10 दिर्म और सऊदी अरब के 110 तथा बेहरीन के दो रियाल बाबा की सेवा में अर्पित कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें