फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला में बारिश का कहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में पिछले दिन से रूक-रूक कर बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद बारिश बंद हो गई और मौसम सुहावना हो गया। लेकिन शाम चार बजे के करीब दोबारा से बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम रही। वहीं अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे। बारिश गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा रही है। वहीं आम की फसल को भी बारिश, ओलावृष्टि से काफी नुकसान हो रहा है। सुजानपुर समेत जिले के अन्य हिस्सों में रात को बत्ती भी गुल रही। जबकि लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के विश्रामगृह परिसर में आम के पेड़ की एक बड़ी टहनी तूफान के कारण टूट कर जमीन पर गिरी। इससे विश्रामगृह में रह रहे लोग बाल-बाल बचे।
लोगों राकेश, सुजन सिंह, इकबाल, विजय, सलोचना आदि ने कहा कि आम की फसल पर जो अंकुर आया है, वह बारिश के कारण खराब हो रहा है। तापमान में भी काफी गिरावट हुई है। एक बार फिर से ठंड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें