फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डर के साये में हो रहे बाबा के दर्शन, चार वर्ष से पहाड़ी के साथ नहीं लगा डंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरियर नंबर एक से लेकर गेट नंबर एक तक मंदिर के साथ लगती है पहाड़ी
विज्ञापन

अक्सर मौसम खराब रहने पर पहाड़ी से मंदिर परिसर में गिरते हैं बड़े-बड़े पत्थर
मंदिर में प्रत्येक वर्ष करोड़ों का चढ़ता है चढ़ावा, झेलनी पड़ रही परेशानी
चैत्र मेले के दौरान देश-विदेश से दियोटसिद्ध मंदिर में पहुंचते हैं लाखों श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालु डर के साये में दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में पिछले चार वर्षों से बैरियर नंबर एक से लेकर गेट नंबर एक तक स्थित पहाड़ी के साथ डंगा लगाने का कार्य अधूरा है। प्रत्येक वर्ष मंदिर न्यास की ओर से वार्षिक बैठक में पहाड़ी के साथ डंगा लगाने को लेकर चर्चा होती है लेकिन अभी तक पहाड़ी के साथ डंगा लगाने को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पाया है। मौसम खराब होने पर अक्सर पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं।
वर्तमान में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले के चलते देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बड़े-बड़े जत्थों में भजन कीर्तन करते हुए बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं लेकिन पहाड़ी के साथ गुजरते समय श्रद्धालु डर के साये में जाने को मजबूर हैं। श्रद्धालुओं रणजीत कौर, पिंकी, जसप्रीत, अमनदीप, डिंपल कौर, मिनी कौर, बाणी आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ता है लेकिन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर न्यास लापरवाही बरतता है जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु कई बार समस्या को लेकर मंदिर न्यास से मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का कोई भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि फिलहाल मेले लगे हुए हैं। पहाड़ी के साथ डंगा लगाने का कार्य किया जाएगा। वहीं, पहाड़ी के साथ सुरक्षा दीवार भी लगाई जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें