फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 135 फीसदी की उपलब्धि : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग सुजानपुर की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित विविध राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय योजनाओं के कार्यान्वयन पर बुधवार को समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता एसडीएम सुजानपुर डॉ रोहित शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग सुजानपुर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 135 फीसदी उपलब्धि प्राप्त की है। कुपोषण के विरुद्ध लड़ाई में नूतन प्रयोगों एवं गंभीर प्रयासों के परिणामस्वरूप गंभीर दुबलेपन (सैम) का स्तर 0.25 फीसदी तक तथा मध्यम दुबलेपन (मैम) का स्तर 1.50 फीसदी तक सीमित हो गया है। इसी प्रकार गंभीर रूप से कम बजनी बच्चों का स्तर 0.75 फीसदी तथा अल्पवजनी बच्चों का स्तर 4.59 फीसदी तक सीमित हो गया है।
विज्ञापन



कुपोषण के इन स्तरों को क्रमश: 0.1फीसदी तक सीमित करने के प्रयासों में तीव्रता लाने के लिए परियोजना के तहत अतिरिक्त भौतिक संसाधन जुटाए जा रहे हैं और रेफरल सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जन्म के समय का लिंगानुपात 1000 से ऊपर बना हुआ है और इस वर्ष 1026 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें