फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार नवाया शीश

विज्ञापन
दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सावन माह के रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। इस दौरान मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और देश और विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

श्रद्धालु बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में दर्शन करने के बाद अन्य शक्तिपीठों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया। सुबह से लेकर शाम तक पूरा मंदिर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने गुफा में माथा टेकर सुख समृद्धि की कामना की। इस संबंध में मंदिर न्यास अधिकारी ओपी लखनपाल ने कहा कि मंदिर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन की ओर से हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें