baba balak nath temple decorated on new year
बड़सर (हमीरपुर)। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाबा बालक नाथ मंदिर को सजाने के लिए पंजाब के दानी सामने आए हैं। हर साल मेलों में और नव वर्ष पर मंदिर को सजाया जाता है।
मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को सजाने के लिए परमिशन मांगी गई है। जिसमें मंदिर को सजाने वाले व्यक्ति को अपना कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। नव वर्ष के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। मंदिर को इस दौरान रात को भी खुला रखा जाएगा।