हमीरपुर। हमीरपुर नगर परिषद में दो दिनों में 29 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। हमीरपुर में पहले दिन 12 तो दूसरे दिन शनिवार को कुल 17 उम्मीदवारों ने निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर एवं एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान के कार्यालय में अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। हमीरपुर नगर परिषद में सबसे अधिक अभी तक वार्ड नंबर आठ से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जबकि, वार्ड नंबर दो और वार्ड नंबर छह से महज एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
हमीरपुर के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस समर्थित नीना चौधरी, संगीता कटोच, वार्ड नंबर 2 से भाजपा के राज कुमार और कांग्रेस के रणजीत सिंह, वार्ड नंबर 3 से भाजपा की डिंपल बाला, वार्ड नंबर 4 से राकेश हांडा, संदीप कुमार भारद्वाज, कांग्रेस की रीता खन्ना, राजेंद्र पाल सिंह, वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की राधा रानी और भाजपा की नेहा कुमारी, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी वर्मा, वार्ड नंबर 7 से अनमोल कुमार, भाजपा समर्थित मनोज कुमार मिन्हास, चेतन लखनपाल, वार्ड नंबर 8 से विनय कुमार, अनिल शर्मा बंटी, भाजपा समर्थित राज कुमार, नरेश कुमार कपिल, सुशील शर्मा, वार्ड नंबर 9 से राजकुमारी, भाजपा की पुष्पा शर्मा, रंजना भारद्वाज, वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस समर्थित दिनेश गौतम, भाजपा समर्थित सुलोचना देवी, जबकि वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस के देवीदास शहंशाह, त्रिलोक डढवाल, कमलेश कुमार परमार, राजीव कुमार ने नामांकन भरा है।
28 दिसंबर सोमवार को नगर निकाय में नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। भाजपा के वार्ड नंबर 4 से प्रत्याशी एवं निवर्तमान उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, वार्ड नंबर 1 से विमला ठाकुर, वार्ड नंबर 6 से परविंद्र वर्मा, वार्ड नंबर 11 से वकील सिंह, निवर्तमान पार्षद अनिल सोनी और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं किसान सेल के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। यह उम्मीदवार सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।