फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर का होगा कायाकल्प 64 करोड़ की परियोजना की प्रपोजल एडीबी को भेजी

Mon, 25 Nov 2024 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर फाइल फोटो
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


एडीबी से मंजूरी मिलते ही टेंडर होंगे आंवटित, विकसित होगा दियोटसिद्ध
बाबा बालक नाथ मंदिर में 64 करोड़ से प्रस्तावित योजना पर लंबे समय से चल रहा कार्य
परियोजना के तहत परिसर में पार्किंग, एडमिन ब्लाॅक और टेंपल कांप्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर का जल्द ही कायाकल्प होगा। यहां पर 64 करोड़ रुपये से प्रस्तावित प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रपोजल एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) को भेजी है।
एडीबी से मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट के टेंडर आवंटित होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में पार्किंग, भवन और पुस्तकालय सहित अस्पताल भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण और सोलर लाइट व्यवस्था को परियोजना में जोड़ा गया है। लंबे समय से इस परियोजना का कार्य चल रहा है। योजना की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से बाबा के दरबार में शीश नवाने आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वर्तमान में पार्किंग की पर्याप्त सुविधा न होने के कारण श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

62 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 28 करोड़ पार्किंग पर खर्च होंगे। गेट नंबर एक के पास यह पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसर में एडमिन ब्लाॅक और टेंपल कांप्लेक्स भवन भी निर्मित होंगे। पुस्तकालय और अस्पताल भवन का निर्माण भी इस परियोजना में शामिल है। एडमिन ब्लाॅक में मंदिर अधिकारी कार्यालय को संचालित किया जाएगा। यहां पर अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यालय बनेंगे। इसके अलावा टेंपल कांप्लेक्य में बकरा नीलामी हॉल, सिक्योरिटी रूम और पुलिस सर्विस रूम निर्मित किए जाने प्रस्तावित हैं।

सौंदर्यीकरण को लेकर भी किया जाएगा कार्य
मंदिर में पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखे, इसे लेकर भी कार्य किया जाएगा। परियोजना में सौंदर्यीकरण के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। मंदिर परिसर की सीढ़ियों के साथ मौजूद खाली जगहों पर सौंदर्यीकरण के कार्य को किया जाएगा। दीवारों और सीढ़ियों पर पहाड़ी शैली में कलाकृतियां अथवा पेटिंग्स बनाए जाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोट
एडीबी परियोजना के कांगड़ा और हमीरपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर अधिशासी अभियंता मनोहर लाल ने कहा कि योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रपोजल मंजूरी के लिए एडीबी को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर आवंटित कर कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें