फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडप क्षेत्र में खैर के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, मोछों से भरी जीप पकड़ी

Fri, 21 Mar 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मौके से बरामद किए गए खैर के मोछे। स्रोत : विभाग - फोटो : ई-बसें न चलने से टेंपों से जाते लोग।
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। वन परिक्षेत्र नादौन के तहत रात्रि गश्त टीम ने मंडप क्षेत्र में कैंची मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे खैर के मोछे से भरी जीप को चालक सहित पकड़ी है। वहीं मौके से भागे अन्य वन काटुओं की भी वन विभाग ने धर पकड़ शुरू कर दी है। वन विभाग ने जीप चालक से पूछताछ कर इस मामले में संलिप्त अन्य युवकों के खिलाफ भी पुलिस थाना हमीरपुर में देर रात को ही शिकायत कर दी है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी काटे गए खैर के पेड़ों के आसपास के जंगल में छानबीन करने में जुटी है। अभी तक विभागीय जांच में सात मोछे पिकअप जीप से बरामद हुए हैं। वहीं 45 के करीब बड़े खैर के मोछे विभाग ने मौके से रिकवर किए हैं। खैर की पैमाइश के बाद ही इसकी वास्तविक कीमत का पता चल पाएगी। वन विभाग के खंड अधिकारी नादौन सुरेश कुमार ने कहा कि रात्रि गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पांच बड़े पेड़ काटे हुए पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़ी दो कारों एक साधारण आरा व इलेक्ट्रिकल कटर की बैटरी व तेल की बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने जीप को कब्जे में लिया है। वहीं अन्य दो कारों को भी लॉक होने की वजह से क्रेन की सहायता से विभाग ने कब्जे में लिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन राजीव सूद ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें