फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
अमरोह स्कूल में मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापक व बच्चियां। स्रोत : स्वास्थ्य
विज्ञापन
मेहंदी, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई
विज्ञापन

सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में मंगलवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राकेश कुमार वर्मा ने की। इस मौके पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने उपस्थित 145 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हर माह होती है। इस दौरान महिलाओं में कई तरह के हार्माेनल बदलाव आते हैं। इससे उनका व्यवहार और शारीरिक गतिविधियां भी बदल जाती हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ और स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में सभी को याद दिलाने के लिए 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2024 का थीम पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड रखा गया है। स्वास्थ्य शिक्षक ने कहा कि आज भी कुछ गांवों में अलग-अलग भ्रांतियां हैं। इसमें पीरियड्स के दौरान किचन में न जाना, अचार को न छूना, मंदिर से दूर रहना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पैड लगाने के बाद इसका निष्पादन भी सही तरीके से करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। मेहंदी, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चांदनी ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें