फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरेड़ी स्कूल में कोरोना वायरस से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में राष्ट्रीय अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी के चिकित्सक डॉ. वेंकटेश्वर ने बुधवार को स्कूल में पहुंच कर छात्रों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चमगादड़ और सांप से हुई है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने छात्रों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रोजाना व्यक्ति को समय पर सोना चाहिए और फिट रहने के लिए संतुलित भोजन लेना चाहिए। उन्होंने मन की फिटनेस के लिए योग प्रार्थना पर भी जोर दिया। स्वस्थ व्यक्ति का अर्थ है, शरीर और मन से स्वस्थ रहना। स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी ठाकुर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर फार्मासिस्ट जसवंत ठाकुर, एनसीसी अधिकारी कुलदीप सिंह, जसविंदर संधू, संजीव कुमार हरिदास, चंदर पाल, डॉ. राम नाथ शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें