फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी कस्बे को नहीं मिला बस अड्डा

Mon, 03 Mar 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों के साथ यात्री भी हो रहे परेशान, खड़े होकर करना पड़ रहा बसों का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। उपमंडल हमीरपुर के अवाहदेवी कस्बे में बस अड्डा नहीं बन पाया है। कस्बे में बस अड्डा न होने के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाहू कस्बे की तरह अवाहदेवी भी हमीरपुर और मंडी दो जिलों का प्रमुख केंद्र है।
हालत यह है कि यात्रियों को बसों का इंतजार सड़क किनारे खड़े होकर करना पड़ता है। कस्बे में अवाहदेवी माता का एक प्राचीन मंदिर है, जिसके नाम पर इस कस्बे का नाम है। यहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। कस्बे में यातायात भी बढ़ गया है, लेकिन बस अड्डा अभी तक नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में वाहनों को मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार पर पार्क किया जाता है। हर समय आठ से दस वाहन पार्क रहते हैं। कुछ वाहनों को सड़क किनारे लगाना पड़ता है। सड़क किनारे वाहन लगने से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। ग्राम पंचयात बगवाड़ा के प्रधान देशराज चंदेल, उपप्रधान अनिल कटोच, मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया, बाजार सुधार सभा के अध्यक्ष विनोद ठाकुर का कहना है यहां पर बस अड्डे की काफी दरकार है। प्रशासन को यहां पर बस अड्डा बनाना चाहिए।
कोट

-अवाहदेवी में बस अड्डा निर्माण संबंधित लोगों की मांग है। इसे उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।-राजकुमार पाठक, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें