फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑटोमोबाइल बाजार में लौटी रौनक, 50 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग

Sat, 31 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुमित वर्मा, शोरूम संचालक, एसएस टीवीएस सुजानपुर
विज्ञापन
हमीरपुर। धनतेरस और दिवाली के त्योहार को लेकर जिले में वाहन कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन में नई गाड़ी खरीदने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के विभिन्न दोपहिया और चारपहिया वाहन शोरूम में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

इसके चलते शोरूम में एडवांस बुकिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया है। छह नवंबर को धनतेरस और आठ नवंबर को दिवाली है। अब तक 50 से अधिक वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।
ग्राहक अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुसार वाहनों की जानकारी जुटा रहे हैं। कोई बेहतर माइलेज और कम कीमत वाले दोपहिया वाहन को प्राथमिकता दे रहा है, तो कोई परिवार की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए चारपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा नए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन, सुरक्षा सुविधाओं और कीमत को लेकर भी ग्राहक शोरूम में जानकारी ले रहे हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहक अपनी पसंद के मॉडल और रंग की गाड़ी पहले से बुक करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, ताकि त्योहार के मौके पर उन्हें मनपसंद वाहन की डिलीवरी मिल सके।
वहीं, शोरूम संचालक भी ग्राहकों को विभिन्न मॉडलों की जानकारी और बुकिंग संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। वाहन कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की आवाजाही के साथ बुकिंग में भी और बढ़ोतरी होगी।

-
धनतेरस और दिवाली के लिए करीब 20 वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें इजाफा होगा। -अक्षय, बिक्री प्रबंधक, मारुति सुजुकी शोरूम, डिडवीं
दोपहिया वाहनों के लिए लोगों में काफी उत्साह है। अब तक 12 वाहनों की एडवांस बुकिंग हुई हैं। बुकिंग की संख्या आगे और बढ़ेगी। -सुमित वर्मा, शोरूम संचालक, एसएस टीवीएस सुजानपुर

सुमित वर्मा, शोरूम संचालक, एसएस टीवीएस सुजानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें