फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 के लिए 21 नवंबर को होंगे ऑडिशन

Sat, 14 Nov 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2027 के लिए जिला हमीरपुर के प्रतिभागियों के चयन को 21 नवंबर को ऑडिशन होंगे। ये ऑडिशन सुबह 9 बजे सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि पांच प्रतियोगिताओं समूह लोक नृत्य, समूह लोक गायन, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकारी के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं का विषय ''विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा'' रहेगा।
इनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। समूह लोक नृत्य और समूह लोक गायन की अवधि 5 से 8 मिनट होगी। प्रत्येक दल में कम से कम 10 प्रतिभागी होने चाहिए।
विज्ञापन

दल के साथ 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम तीन सदस्य स्पोर्टिंग स्टाफ के रूप में शामिल हो सकते हैं। नुक्कड़ नाटक की अवधि अधिकतम 7 मिनट और प्रतिभागियों की संख्या 10 तक निर्धारित की गई है। कविता लेखन में दो प्रतिभागी भाग ले सकेंगे, जिसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, चित्रकारी प्रतियोगिता की अवधि छह घंटे रहेगी।
चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक युवा निर्धारित प्रपत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र और विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करके जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ईमेल dysso-ham-hpnic.in पर भी भेजे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-223851 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें