फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौहंगी के शिव मंदिर में चोरी का प्रयास, मोटरसाइकिल-पर्स छोड़ भागे संदिग्ध

Fri, 21 Aug 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ग्राम पंचायत नौहंगी स्थित शिव मंदिर में बुधवार देर रात चोरी के प्रयास का मामला सामने आया। संदिग्धों ने मंदिर के गेट की ग्रिल और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले से नकदी निकाल ली।
विज्ञापन

इसी दौरान आवाज सुनकर स्थानीय लोगों के जागने पर शातिर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों के अनुसार गल्ले में करीब आठ से नौ हजार रुपये की नकदी थी। भागते समय संदिग्धों की एक मोटरसाइकिल और पर्स मौके पर छूट गया।
पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। पर्स से दो आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एक पत्र, फोटो और अन्य सामान मिला है। पुलिस ने मौके से बरामद सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोटरसाइकिल और पर्स चोरी के प्रयास में शामिल लोगों के ही हैं या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
विज्ञापन

वहीं, एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके अलावा पंचायत प्रधान प्यार सिंह ने घटना की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें