फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध मंदिर में अब तीन रंगों की वर्दी में होगी चढ़ावे की गणना

Tue, 27 Oct 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में अब चढ़ावे की गणना तीन अलग-अलग रंगों की वर्दी पहनकर की जाएगी। मंदिर न्यास ने कर्मचारियों, अधिकारियों और न्यासियों के लिए बिना जेब वाले कुर्ते-पजामे निर्धारित किए हैं।
निर्धारित वर्दी के बिना किसी को गणना कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारी हरे रंग का कुर्ता और सफेद पजामा, न्यास के अधिकारी हल्के भूरे रंग का कुर्ता और सफेद पजामा, जबकि न्यासी गहरे भूरे रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने चढ़ावे की गणना में पारदर्शिता बनाए रखने और गणना कक्ष में मौजूद लोगों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। अलग-अलग रंगों की वर्दी से कर्मचारियों, अधिकारियों और न्यासियों की पहचान आसान होगी।
साथ ही चढ़ावे की सुरक्षा और गणना प्रक्रिया की निगरानी में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें