फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यिटसिद्ध में बाबाजी के रंग में रंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित जागरण में प्रसिद्ध गायिका वंदना धीमान ने अपनी एक के बाद एक सुपरहिट भेंटों से ऐसा माहौल बनाया कि हजारों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत श्री राजेंद्र गिरी जी महाराज विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महंत निवास के प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आए विशेष अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। जागरण की शुरुआत हिमाचल के अन्य गायकों विजय रत्न और साथियों ने की। उन्होंने बाबा जी दी गुफा ते मनानी भक्तो बे असीं रात नवें साल दी, नाथां दी जोड़ी नूं दुनिया झुक-झुक शीश नवावे, जैसी कई भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुगध कर दिया। वंदना धीमान ने चिमटे दी छनकार बाबा ओ तेरे चिमटे दी छनकार, मन मोह लेया सिंगिया बाले ने, ओ सब ते रहमतां करदा ओ सब दियां झोलियां भरदा चिमटे बाला सिद्ध जोगी, अर्ज करां गुफा दे बल्ल करके मुहं नाथ जी अर्ज करां, जोगी दियां मेहरां ने जग तारेया, समेत एक के बाद एक भजन गाकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। हजारों की तादाद में आए श्रद्धालुओं ने नववर्ष की पूर्व संध्या को नवां साल सिद्धयोगी नाल के जयकारों से यादगार बनाया। नववर्ष के पहले दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। मंगलवार और बुधवार को 45 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में माथा टेका और बाबा जी का आर्शीवाद लिया। नववर्ष के आगमन पर मंदिर को श्रद्धालुओं की ओर से फूलों से सजाया गया था। न्यास प्रशासन की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया था। श्रद्धालुओं की ओर से बाबा जी का गुणगान किया गया और रात को 12 बजे नववर्ष के आगमन पर दियोटसिद्ध में पटाखे और आतिश्वाजियां चलाई गईं। श्रद्धालुओं के भारी भीड़ को देखेते हुए मंदिर न्यास ने बाबा जी के दरबार को 24 घंटे खुला रखा, ताकि श्रद्धालुओं को बाबा जी की गुफा के दर्शन आसानी से हो सकें। न्यास प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में तीन जगह आग सेंकने की व्यवस्था की गई थी। मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से लाइनों में खड़े बाबा बालक नाथ के भक्तों के लिए इस बार स्पेशल मैट का प्रबंध किया गया था, ताकि ठंड के कारण उन्हें किसी तरह की कोई समस्या न हो। उधर मंदिर न्यास अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि नए साल के आगमन पर भक्तों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें