फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्ट पार्षदों की कांग्रेस विधायक से गुफ्तगू के बाद गर्मायी सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में चार साल के कार्यकाल में तीसरे अध्यक्ष के चुनाव से हमीरपुर की सियासत काफी गर्म है। भाजपा समर्थित नगर परिषद सुजानपुर के असंतुष्ट पार्षदों ने स्थानीय कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा से गुफ्तगू कर सर्द मौसम में काफी हलचल पैदा कर दी है। इन पार्षदों ने सुजानपुर भाजपा मंडल की ओर से डेमेज कंट्रोल को लेकर आयोजित बैठक में तो भाग लिया था, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आयोजित बैठक से गायब हो गए। नगर परिषद में शुरू इस राजनीतिक खेल से भाजपा के भीतर अंदर खाते खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पार्षदों ने अपनी ही पार्टी से समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष को कुर्सी से उतार कर लुकाछिपी का खेल शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस विधायक राणा से की गुफ्तगू भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गई है। इस खींचातानी में भाजपा के बीच अंदर खाते घमासान मचा हुआ है। हालांकि भाजपा मनाने की कवायद को लेकर नरम रुख अपनाकर चल रही है। नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा के तीन असंतुष्ट पार्षद ने भाजपा समर्थक नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ सोमवार को एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। इससे जाहिर तौर पर भाजपा के पार्षद दो गुटों में बंट गए हैं। अशोक मेहरा को अध्यक्ष की कुर्सी से उतारने के लिए कांग्रेस पार्षदों का सहारा लेकर अविश्वास प्रस्ताव को पारित करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा मंडल ने इस मुद्दे पर दो बार बैठक भी आयोजित की, लेकिन और असंतुष्ट पार्षदों को रूठने मनाने की कवायद सिरे नहीं चढ़ पाई। विधानसभा क्षेत्र के सुजानपुर शहर में नगर परिषद पार्षदों की इस खींचातानी से भाजपाई आने वाले नगर परिषद चुनावों के लिए भी अच्छा संकेत नहीं मान रहे हैं। हालांकि भाजपाई खुलकर एक दूसरे के खिलाफ बोलने से भले ही गुरेज कर रहे हों, लेकिन पार्टी के भीतर अंदर खाते इस एपिसोड से खलबली मची हुई है। उधर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर के मुताबिक पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट रूठने मनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें