फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विधानसभा अध्यक्ष ने किया अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 का शुभारंभ

विज्ञापन
नादौन कॉलेज में युवा महोत्सव के दौरन प्रस्तुति देते कुल्लू कॉलेज के विद्यार्थी। (स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय यूथ फेस्टिवल ग्रुप-3 आरंभ हो गया। इसमें प्रदेश के 55 महाविद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थी लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य की स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति, काॅलेज प्रबंधन, सभी प्रतिभागियों और प्रभारी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए पठानिया ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन


ये गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को नए आयाम प्रदान करती हैं। प्रदेश सरकार ने लगभग 11 महीने के कार्यकाल के दौरान काॅलेज लेक्चरर के सैकड़ों पद भरे हैं। सीमित संसाधनों और बेहद कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल के चहुंमुखी विकास के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इससे पहले मेजबान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने विधानसभा अध्यक्ष, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा यूथ फेस्टिवल के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों की जानकारी दी। महाविद्यालय की सीएसए अध्यक्ष अंशिमा राणा ने भी विद्यार्थियों की ओर से सभी का स्वागत किया। डॉ. वीके जुनेजा और डॉ. ऋतिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। मेजबान महाविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। यूथ फेस्टिवल के प्रथम दिवस के अपराह्न सत्र के विशिष्ट अतिथि डॉ. गोपाल गौतम (मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय) रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृत विकासात्मक कार्यों 17 करोड़ की लागत से बहुद्देशीय भवन का निर्माण, स्नातकोत्तर कक्षाओं एवं व्यावसायिक कक्षाओं के संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन को बधाई दी। पहले दिन डिग्री कॉलेज संगड़ाह, सिहुंता, कुल्लू, अंब, करसोग, पावंटा साहिब, सोलन, जोगिंद्रनगर, आनी, चंबा, बंजार, शाहपुर, हमीरपुर, धर्मशाला, पालमपुर, डीएवी कोटखाई, जुखाला, नूरपुर, थुरल महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विवि शिमला इवनिंग स्टडी विभाग के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें