फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी बस और ट्राले में भिड़ंत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
एनएच 103 पर मैड़ के पास एक निजी बस और पिकअप में टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।(संवाद)
विज्ञापन
भोटा/हमीरपुर। नेशनल हाईवे-103 पर मैड़ में मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे निजी बस और ट्राले की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों घायलों को उपचार के लिए भोटा पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया गया है। यहां पर इन तीनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बस मैड़ की तरफ से सवारियों को लेकर हमीरपुर जा रही थी। हादसे में दोनों ही वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। पिकअप ट्राला अमृतसर से दूध लेकर शिमला की तरफ जा रहा था। मैड़ के पास पहुंचते ही निजी बस और ट्राले में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्राले के अंदर बैठा चालक सुखप्रीत 30) पुत्र कुलवंत निवासी दियालपुरा डाकघर अजनाला तहसील अमृतसर पंजाब बुरी तरह घायल हो गया। जबकि, सहचालक हरप्रीत सिंह (19) पुत्र बलजीत सिंह निवासी मेघा डाकघर डेरा बाबा नानक तहसील गुरदासपुर पंजाब घायल हो गए। जबकि, निजी बस में बैठे प्रीतम सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी तहसील और जिला हमीरपुर के दांतों में चोट लगी है। भोटा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। भोटा पुलिस कक्ष से मनोज कुमार का कहना है कि तीनों घायलों को पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें