15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में मनाया जाएगा समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे। इस समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने करनी थी, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव के कारण अब इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार करेंगे।
विधानसभा के उपाध्यक्ष 15 अगस्त को सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
वहीं, प्रवास कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष 14 अगस्त की शाम को ही हमीरपुर पहुंच जाएंगे और 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करने के पश्चात दोपहर बाद नाहन के लिए रवाना हो जाएंगे।