फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समय के साथ बदला घर के सामान का स्वरूप, बेड कम सोफा सेट बना पहली पसंद

Tue, 28 Oct 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
20 से लेकर 30 हजार रुपये तक विभिन्न डिजाइन में मिल रहे सोफा कम बेड
विज्ञापन


कम जगह घेरने के कारण लोग घरों में दीवान की जगह इनकी खरीद को दे रहे तरजीह

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। किसी भी घर में फर्नीचर आने वाले मेहमान को अपनी ओर आकर्षित करता है। जैसे-जैसे समय बदल रहा है वैसे-वैसे फर्नीचर ने भी अपना स्वरूप बदला है। पहले जहां घरों में साधारण बेड लोगों की शान होती थी उसके बाद ऐसे बेड को महत्व दिया जाने लगा, जिसमें घर का सामान भी आ जाए, लेकिन अब लोगों को बेड कम सोफा सेट अधिक पसंद आ रहा है। यह उन लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक है, जहां पर जगह की कमी हो।

हमीरपुर जिले में कई फर्नीचर विक्रेता ग्राहकों की पसंद के अनुसार सोफा कम बेड बना रहे हैं। इनकी कीमत पांच से 20 हजार तक हो सकती है। इनका सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह अन्य बेड की अपेक्षा कम स्थान घेरते हैं। इनका साइज भी अलग-अलग है। लोग इन्हें दीवान के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। दिन के समय इनका प्रयोग सोफा के रूप में, जबकि रात को बेड के रूप में प्रयोग हो जाता है। इसकी कीमत चार हजार रुपये से शुरू हो जाती है। ग्राहक इसमें अपनी सुविधा के अनुसार सामग्री का प्रयोग कर सकता है। उसके बाद इसकी कीमत 20 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। फर्नीचर विक्रेताओं की मानें तो 20 में से दस लोग सोफा कम बेड को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इनका प्रयोग पहले शहर में किया जाता था, जहां पर स्पेस की कमी होती थी, लेकिन अब धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी इन सोफा कम बेड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों में अन्य फर्नीचर को भी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स

लोग अब सोफा सेट कम बेड को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। इनकी कीमत पांच से 20 हजार रुपये हो सकती है। इनकी विशेषता यह है कि यह कम स्थान घेरते हैं। लोग अपनी सुविधा के अनुसार सामग्री लगवा कर तैयार करवा रहे हैं। इनमें साइज भी अलग-अलग हैं। - राहुल , फर्नीचर विक्रेता
विज्ञापन




सोफा कम बेड बहुत ही अच्छा फर्नीचर है। इसमें विशेष बात यह है कि इसे दो प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है इसका प्रयोग कम स्थान पर किया जा सकता है। यह उन घरों के लिए सुविधाजनक है जिनके पास स्पेस की कमी है। -जितेंद्र कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें