फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सर्दी बढ़ते ही हीटर, इलेिक्ट्रक केटल और गीजर का बाजार गर्म

Mon, 22 Dec 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजीव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सर्दी बढ़ते ही बाजार में हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री बढ़ी गई है। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। आने वाले दिनों में तापमान के गिरने की संभावना से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ सकती है।
सर्दी के मौसम में इलेक्ट्रिक केटल, गीजर और हीटर का बाजार खूब गर्म है। इस समय सबसे ज्यादा मांग छोटे रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केटल, नॉर्मल गीजर और ब्लोअर जैसे उत्पादों की है।
विज्ञापन

लोग वारंटी और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। हीटर, कैटल और गीजर जैसे उपकरणों की मांग में अभी 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। जैसे-जैसे तापमान और गिरेगा, इंस्टेंट गीजर और हाई कैपेसिटी मॉडल की बिक्री और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में गीजर पांच से दस हजार रुपये, हीटर 200 रुपये से तीन हजार और ब्लोअर 1000 से 3000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। दुकानदारों की मानें इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
ग्राहकों को उनकी पसंद के मुताबिक उत्पाद उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं।

राजीव

राजीव

राजीव

राजीव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें