फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आर्यन स्कूल भोटा ने मनाया 20वां वार्षिक समारोह

Fri, 06 Nov 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिक्षा खंड सुजानपुर के तहत लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम(एलईपी) 2.0 की परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा में वीरवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह खास रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी रुचि रखनी चाहिए।
समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान की 20 वर्षों की यात्रा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

शिक्षा खंड सुजानपुर के तहत लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम(एलईपी) 2.0 की परीक्षा देते विद्यार्थी।

शिक्षा खंड सुजानपुर के तहत लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम(एलईपी) 2.0 की परीक्षा देते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें