6वीं डोगरा रेजिमेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी
अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय सेना की 6वीं डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सिपाही अक्षय कुमार के चचेरे भाई साहिल ठाकुर ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान श्मशानघाट में मौजूद लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।
विधायक सुरेश कुमार ने सरकार की ओर से अर्पित किया पुष्पचक्र
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रदेश सरकार की ओर से सिपाही अक्षय कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान के पिता राजकुमार, डीएसपी हरीश गुलेरिया सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष, नरेंद्र कुमार दर्जी, ब्लॉक समिति सदस्य मनोज कुमार और पंचायत प्रधान रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।