बिजली उपमंडल कक्कड़ के अंतर्गत गवारड़ू गांव में एक सैनिक के परिवार को बोर्ड कर्मचारियों ने बिजली चोरी करते पकड़ा। आरोपी बीते चार माह से बिजली चोरी कर रहा था। बोर्ड अधिकारियों ने आरोपी को 67,380 रुपये जुर्माना लगाया है।
जुर्माना न भरने पर बिजली कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी है। गवारड़ू पंचायत के गांव बाहल में एक सैनिक का परिवार चार माह से बिजली चोरी कर रहा था। उपभोक्ता को दो बार बिजली बिल दिया गया तो रीडिंग काफी कम आई।
बोर्ड अधिकारियों को बिजली चोरी किए जाने का अंदेशा हुआ। बोर्ड अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम ने बाहल में पहुंच इसके घर दबिश दी। टीम ने पाया कि आरोपी उपभोक्ता ने मकान के छत पर सर्विस वायर से खुद कनेक्शन लेकर दूसरी वायर लगाई है।
इसी वायर से घर में बिजली उपकरण जलाए जा रहे थे। बोर्ड अधिकारियों ने बीते चार माह की रिकवरी डालकर आरोपी को 67,380 रुपये जुर्माना लगाया है। बोर्ड अधिकारियों ने मौके से अवैध रूप से लगाई सर्विस वायर को कब्जे में ले लिया। जुर्माना न भरने पर बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटने की चेतावनी दी है। एसडीओ सुनील चंदेल का कहना है कि मौके पर आरोपी को बिजली चोरी करते पकड़ा है। आरोपी को 67,380 रुपये जुर्माना लगाया है।