फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 26 सितंबर से सेना अग्निवीर भर्ती रैली, 4571 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Fri, 24 Jul 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईई) पास करने वाले युवाओं के ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कॉलेज परिसर में 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वीरवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने हमीर भवन में थल सेना भर्ती कार्यालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि इस बार हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के अलावा क्लर्क श्रेणी के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के युवा भी शामिल होंगे। भर्ती रैली में लगभग 4,571 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रतिदिन करीब 550 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा और इसे 4 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खराब मौसम की स्थिति में 5 और 6 अक्तूबर को रिजर्व दिवस रखा गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आने वाले सेना के लगभग 200 अधिकारियों और जवानों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।
उपायुक्त ने रैली स्थल पर बिजली, पानी, अग्निशमन, शौचालय, सफाई, मेडिकल, इंटरनेट, कंप्यूटर-प्रिंटर और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, आईटीआई तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों की मैदान में एंट्री तड़के से शुरू होगी तथा बस सेवाएं उपलब्ध कराने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं के इस्तेमाल और रैली स्थल के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने भर्ती रैली की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त रजत चौधरी तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें