फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में पेपर लीक मामलों के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला फूंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। दिल्ली में पेपर लीक मामलों और आंदोलनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में नादौन क्षेत्र के युवाओं ने वीरवार को नादौन बस अड्डे के समीप इंद्रपाल चौक पर प्रदर्शन किया।
युवाओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के बाद युवाओं ने शहर में रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान युवा रिजुल, अभिषेक पंजवाल, अखिल ठुकराल, पर्व ठाकुर, साहिल, नितिन, शुभम, अश्वनी, निखिल और अभय ने कहा कि पेपर लीक मामलों ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दाैरान युवाओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कदम नहीं उठाए जाने तक वे अपनी आवाज को ऐसे ही उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें