फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 25 फरवरी तक करें आवेदन

Fri, 30 Jan 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र भोरंज-एक में सहायिका का पद भरा जाएगा। पद पर भर्ती के लिए 25 फरवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

पद के लिए 26 फरवरी पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि 25 फरवरी तक 18 से 35 वर्ष तक की आयु की बारहवीं पास और आंगनबाड़ी केंद्र भोरंज-एक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की महिलाएं इस पद के लिए पात्र होंगी।
अभ्यर्थी और उसका परिवार संबंधित आंगनबाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए तथा उसके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। आय प्रमाणपत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।
विज्ञापन

आवेदन पत्र के साथ पात्र महिलाओं को शैक्षणिक योग्यता, परिवार की आय, दिव्यांगता, एससी-एसटी या ओबीसी से संबंधित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया 25 अंकों के आधार पर होगी। अधिक जानकारी के लिए सीडीपीओ कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें